Jawa Bobber 42 बाइक का नहीं है मुकाबला, मिलते है कई खास फीचर्स

Jawa Bobber 42 : भारतीय बाजार में क्रूजर बाइकों के शौकीनों के लिए Jawa Bobber 42 एक आकर्षक विकल्प है, इस मोटरसाइकल में क्लासिक अमेरिकी क्रूजर का लुक और आधुनिक तकनीक का परफेक्ट कांबिनेशन है।

क्रूजर बाइक निर्माता कंपनियों में जावा का बड़ा नाम है, जावा की एक से बढ़कर एक क्रूजर बाइक भारतीय मार्केट में मौजूद है।

जिनमें से एक जावा बॉबर 42 (Jawa Bobber 42) है। जावा बॉबर 42 में कई खास फीचर्स और पावरफुल इंजन दिया गया है, जिसकी वजह से ही ये सेगमेंट की सबसे खास बाइको में गिनी जाती है।

बेहद आकर्षक है Jawa Bobber 42 का डिजाइन-

Jawa Bobber 42 का डिजाइन काफी आकर्षक है, लंबी सीट, चौड़े हैंडलबार और फ्लैट फुटबोर्ड्स इसे एक असली क्रूजर लुक देते हैं, क्रोम फिनिश और राउंड हेडलाइट मोटरसाइकल को एक रेट्रो अपील देते हैं, इस वजह से यह काफी आकर्षक लगती है।

कंपनी की कहना हैं कि आप इस आकर्षक डिजाइन के साथ इस बाइक में आपको कई कलर्स भी देखने को मिलते है। जिनके बारे में बात करें तो यह Red, White, Black, Copper के अलावा और भी कई शानदार कलर्स के साथ यह बाइक देखने को मिलती है।

334cc के पॉवरफुल इंजन के साथ आती है Jawa Bobber 42-

बता दें इस मोटरसाइकल में 343cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 29.92 ps का पावर और 34.74 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

यह इंजन मोटरसाइकल को शक्तिशाली और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। वहीं इसके माइलेज की बात की जाए तो यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 30-31 किलोमीटर तक चल सकती है।

Jawa Bobber 42 में मिलेगा ड्यूल चैनल एबीएस-

Jawa Bobber 42 में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल टेक्नोमीटर, डिजिटल ट्रीपमीटर, डुएल चैनल एबीएस और डुअल डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है, जो राइडिंग के दौरान बेहद फायदेमंद होते हैं, इसके अलावा मोटरसाइकल का हैंडलिंग भी अच्छा है और इसे आसानी से चलाया जा सकता है।

Jawa Bobber 42 की कीमत-

जावा बॉबर 42 की कीमत की बात की जाए तो आपको बता दे कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपए रखी गई है, बता दे इस बाइक को मूनस्टोन व्हाइट, ब्लैक मिरर, जैस्पर रेड, मिस्टिक कॉपर और रेड शीन 5 कलर शेड्स में खरीद सकते हैं।

Also Read This-