Mahindra Thar के इस मॉडल पर मिलेगा 1.65 लाख का बंपर डिस्काउंट

Mahindra Thar Discount : महिंद्रा की करोड़ों गाड़ियां आज सड़कों पर सरपट दौड़ रही है। कुछ ही समय पहले महिंद्रा ने मार्केट में Mahindra Thar 5-Door को पेश किया था। जिसके बाद Mahindra Thar 3-Door की ओर लोगों का रूझान कम हो गया है।

आपको Mahindra Thar 5-Door घातक लग्जरी फीचर्स में मिलने वाली है। वहीं Mahindra Thar 5-Door के मार्केट में आ जाने से Mahindra Thar 3-Door की सेल काफी घट गई है।

लेकिन महिंद्रा ने अब ऐलान किया है कि Mahindra Thar 3-Door पर ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जाए। जिससे ग्राहकों का रूझान यहां बन सके।

इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है। जहां पर बड़ी बड़ी कंपनियां अपनी गाड़ियों में डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी Mahindra Thar 3-Door जो सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी थी, उसमें भी बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

अगर हम Mahindra Thar की कीमत के बारे में बात करें तो इसके बेस मॉडल की कीमत 12.98 लाख रुपये से शुरू होकर 20.50 लाख रुपये तक टॉप मॉडल में ये गाड़ी मिलने वाली है। लेकिन अब महिंद्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए Mahindra Thar 3-Door में 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

1.60 लाख का मिलेगा Mahindra Thar 3-Door पर डिस्काउंट –

आप अगर इस त्यौहारी माह में Mahindra Thar 3-Door हार्डटॉ के AX डीजल मैनुअल 2WD, LX पेट्रोल का ऑटोमैटिक 2WD इसके साथ ही LX डीजल में मैनुअल वाला 2WD की गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको भारी डिस्काउंट मिलने वाला है।

इसके साथ ही आपको AX और LX के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में आपको 1.35 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। वहीं अगर हम देखें तो महिंद्रा ने सबसे ज्यादा अपनी थार मॉडल अर्थ एडिशन में सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया है। Mahindra Thar 3-Door के अर्थ एडिशन में आपको पूरा 1.65 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है।

नोटः अगर आप Mahindra Thar 3-Door गाड़ी खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में जाकर चेक जरूर कर लें। क्योंकि शहर और शोरूम के हिसाब से दाम और छूट अलग हो सकती है।

Mahindra Thar में मिलेगा 2185cc का इंजन –

अगर आप Mahindra Thar को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसमें आपको डीजल इंजन 2185cc और 1498cc का पावरफुल इंजन मिलने वाला है। वहीं पेट्रोल इंजन में 1998cc का इंजन मिलने वाला है।

आपको ये गाड़ी ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन में मिलने वाली है। अगर हम इस गाड़ी की माइलेज की बात करें तो आपको Mahindra Thar में 16 Kmpl तक की माइलेज मिलने वाली है।

Also Read this –