Mahindra XUV 3XO नई XUV मार्केट में जमा रही रोला, 7.49 लाख रुपए से शुरू हो जाती है कीमत

Mahindra XUV 3XO : महिंद्रा की एक्स्यूवी 3 एक्सओ हाल ही में आई एक दमदार एसयूवी है, जिसमें पावर ट्रेन के पैट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन और ट्रांसमिशन के ऑटोमेटिक / मैनुअल दोनों ऑप्शन मिल जाएंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी, XUV 3XO को भारतीय बाजार में उतारा है। इस कार ने लॉन्च होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, कंपनी ने इस कार को कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य कारों से अलग बनाती है।

क्या हैं Mahindra XUV 3XO में खास-

महिंद्रा की इस एसयूवी का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, डीआरएल, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वही फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सिगमेंट की बेस्ट कारों में से एक बनाते हैं।

XUV 3XO मे आपको 10.5 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ऐसी वेंट्स, सनरूफ, एडवांस इंटरनेट फीचर्स, लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइव सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स देखने का मिल जाएंगे।

बता दें सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार काफी अच्छी है, इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईसीएस, ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO का इंजन-

बता दें महिंद्रा xuv 3 एक्सओ में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। ये इंजन काफी पावरफुल और फ्यूलएफिशिएंट हैं।

इसमें आपको 82kW की पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.2-लीटर TCMPFI पेट्रोल इंजन, 96kW की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.2-लीटर TDGI पेट्रोल इंजन और 85.8 kW ki पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर CRDE डीजल इंजन दिया गया है।

कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध है Mahindra XUV 3XO-

बता दें XUV 3XO को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें बेस वेरिएंट से लेकर टॉपएंड वेरिएंट तक करीब 25 विकल्प मौजूद हैं, आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कोई भी वेरिएंट चुन सकते हैं। एक से ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन के साथ यह कार मार्केट में उपलब्ध है।

Also Read This-

– Hyundai Tucson में मिलता है आकर्षक लुक, 29 लाख से शुरू होगी कीमत
– दिवाली पर बंपर डिस्काउंट के साथ ले आएं लग्जरी SUV Maruti Brezza
– 10 लाख से कम में मिल रही है एडवांस फीचर्स वाली MG Astor, मिलेगा खास लुक