महिंद्रा ईवी सेक्टर में ला रही है Mahindra XUV700 EV, मिलेगा आधुनिक इंटीरियर

Mahindra XUV700 EV : महिंद्रा कंपनी ईवी सेगमेंट में जल्द ही अपनी नई एसयूवी महिंद्रा XUV700 ईवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इसमें 450 से 500 किलोमीटर रेंज प्रदान करने वाली बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लगभग 30 मिनट में 10 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसी को देखते हुए प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा भी इस दौड़ में शामिल है और कंपनी जल्द ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Mahindra XUV 700 EV-

बता दे अभी हाल ही में महिंद्रा की एक्सयूवी 700 अपने इलेक्ट्रिक अवतार में टेस्टिंग के दौरान सपोर्ट हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महिंद्रा XUV 700 ईवी में कई नए बदलाव किए गए हैं, इसमें एक नई ग्रिल, नए डिजाइन वाली हेडलाइट्स और एक आधुनिक इंटीरियर मिलने की उम्मीदें है।

इंटीरियर में बड़ी स्क्रीन दी जाएंगी जो डैशबोर्ड की रौनक को बढ़ाएंगी, इसके अलावा यह एसयूवी लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस होगी।

Mahindra XUV 700 EV में मिलेगी लंबी रेंज-

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा XUV 700 ईवी में 80 kWh की बैटरी दी जा सकती है जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है।

इसमें ड्यूल मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी, फास्ट चार्जर की मदद से इस एसयूवी को 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया सकेगा।

Mahindra XUV 700 EV में मिल सकते हैं कई कलर्स-

आपको बता दें कि Mahindra कंपनी जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। जिसके बारे में बताया जा रहा हैं कि आपको इस कार में एक से ज्यादा कई कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते है। जिनकी डिटेल्स आपको जल्द देखने को मिल जाएगी।

Mahindra XUV 700 EV कब होगी लॉन्च-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने अभी तक XUV 700 इलेक्ट्रिक अवतार के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जनवरी 2025 में होने वाले इंडियन मोबिलिटी शो में पेश किया जा सकता है।

Also Read This-